होहोट (चीन), 26 मई (आईएएनएस)। कनाडा, जापान और कजाखिस्तान यहां इंटरनेशनल जूडो ग्रां प्री प्रतियोगिता के पहले दिन विजेता बनकर उभरे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता जापान की एमी कोंडो ने महिलाओं के 48 किलाग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
कोंडो की टीम साथी उटा अबे ने चीन की वु शुगेन को 20 सेकेंड में ही पराजित कर 52 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। शुगेन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
57 किलोग्राम भार वर्ग में कनाडा की क्रिस्टा डेगुची ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
पूर्व विश्व चैंपियन कजाखिस्तान के येल्डोस स्मीटोव ने पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जापान के मारूयामा जोशिरो ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
तीन दिवसीय यह जूडो प्रतियोगिता 2020 के टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया भी है।
dharmpath.com dharmpath