अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर प्रशंसकों ने रितिक पर बरसाया प्यार

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हर साल 29 अप्रैल को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर बिहार से रितिक रोशन के प्रशंसकों ने एक वीडियो के माध्यम से डांस के दिग्गज रितिक रोशन के प्रति प्यार जाहिर किया है।

1.5 मिनट के इस वीडियो में रितिक के प्रशंसक ने उन्हें बिहार के लाला कह कर संबोधित किया है। बिहार के प्रशंसक द्वारा बनाए गए इस वीडियो में रितिक के उन गानों और डांस मूव्स को शामिल किया गया है, जिसने सभी के दिल पर अमिट छाप छोड़ी है।

रितिक अपनी आगामी फिल्म ‘सुपर 30’ में बिहारी चरित्र निभाने के लिए तैयार हैं और अपने प्रशंसकों से मिले इस प्यार से खासा उत्साहित हैं।

अभिनेता ने अपने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “.. ध्यन्यवाद !”

‘कहो ना प्यार है’ से शुरुआत करने वाले रितिक ने ‘एक पल का जीना’ मूव्स के साथ प्रशंसकों के दिल पर छा गए। धूम, बैंग बैंग, कृष आदि में रितिक का नृत्य हमेशा कई लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा है।

रितिक फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह पहली बार गणित प्रतिभा की भूमिका निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493