अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम चाहती हैं सयानी गुप्ता

मुंबई , 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी पहली फिल्म ‘मार्गरिटा, विथ अ स्ट्रॉ’ के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर चुकीं अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें क्षेत्रीय या दुनिया के सिनेमा में रुचि है? इस पर सयानी ने आईएएनएस से कहा, “मैं निश्चित रूप से अंतर्राष्ट्रीय फिल्में करना चाहती हूं और मेरा मानना है कि विश्व स्तर बाजार है। जहां तक क्षेत्रीय फिल्मों का विषय है, किसी ने भी मुझे इसके लिए नहीं कहा, पता नहीं क्यों।”

उन्होंने कहा, “मेरी मातृभाषा बांग्ला है और मैं स्थानीय भाषा में अच्छा काम चाहती हूं। मराठी फिल्में अच्छा कर रही हैं और उनके पास बहुत से शानदार कलाकार हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वे किसी बंगाली लड़की को लेंगे।”

यह अभिनेत्री शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘फैन’ में नजर आएंगी।

फिल्म में अपने किरदार के बारे में चर्चा किए बिना उन्होंने कहा, “शाहरुख खान के साथ काम करना मेरे लिए सपने का सच हो जाने जैसा है। उनके साथ काम करके मुझे उनसे प्यार हो गया और उनके साथ काम काफी मजेदार था।”

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फैन’ इसी शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493