फ्रांस में फिलिस्तीन के राजदूत सलमान अल-हिरफे ने आधिकारिक रेडियो ‘वॉइस ऑफ फिलिस्तीन’ को बताया कि फ्रांस के विशेष दूत पियरे विमोन ने क्षेत्र में बिगड़ते हालात के मद्देनजर शांति सम्मेलन आयोजित करने के बारे में अपने देश की इच्छा जाहिर की।
अल-हिरफे ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को पेरिस में विमोन के साथ इस सम्मेलन के आयोजन से एक दिन पहले विशेषज्ञ समिति की बैठक पर चर्चा की थी। इसमें सम्मेलन की अंतिम तारीख के बारे में भी चर्चा की गई।
विमोन ने कहा कि वह नवम्बर की शुरुआत में फिलिस्तीन और इजरायल का दौरा करेंगे, ताकि सम्मेलन के एजेंडे को अंतिम रूप दे सकें। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस के विदेश मंत्री जीन मार्क एरॉल्ट फिलिस्तीन क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath