अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सहयोग से उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाएगा जापान

टोक्यो, 29 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया के नवीनतम मिसाइल लॉन्च के बाद उनका देश अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ समन्वय कर प्योंगयांग पर अधिक से अधिक दबाव बनाएगा।

जापानी सरकार ने कहा कि उत्तर कोरिया ने बुधवार तड़के 3.18 बजे के आसपास एक मिसाइल दागी जो लगभग 53 मिनट की उड़ान के बाद संभवत: जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में जाकर गिरी।

जापानी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 4,000 से अधिक किलोमीटर की ऊंचाई तक गई यह मिसाइल एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) प्रतीत हो रही है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, आबे ने अपने कार्यालय में मिसाइल लॉन्च के बाद संवाददाताओं से कहा कि ऐसी ‘हिंसा’ असहनीय है। उत्तर कोरिया के खिलाफ जापान ने मजबूत विरोध जताया है।

उन्होंने कहा कि जापान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई है और वह अन्य देशों के साथ समन्वय कर प्योंगयांग पर अधिक से अधिक दबाव बनाएगा।

आबे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिसाइल लॉन्च के बाद फोन पर बात भी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493