अंतिम ग्रुप मैच के लिए कोच टिटे की ब्राजील टीम तैयार

सोचि, 25 जून (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच टिटे ने फीफा विश्व कप के अंतिम ग्रुप-ई मैच के लिए अपनी टीम को पूरी तरह से तैयार कर दिया है।

ब्राजील का यह अंतिम ग्रुप मैच सर्बिया के खिलाफ खेला जाएगा। इसमें दोनों ही टीमें अंतिम-16 दौर में प्रवेश की उम्मीदों के साथ मैदान पर उतरेंगी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुए मैच के बाद ब्राजील ने दूसरे ग्रुप मैच में कोस्टा रिका को 2-0 से हारकर नॉक आउट में प्रवेश की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

टिटे की टीम जानती है कि उन पर अब भी विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

ब्राजील टीम के खिलाड़ी डानिलो और विंगर डॉगलस कोस्टा चोटिल हैं और ऐसे में टीम अंतिम ग्रुप मैच में अपने स्टार खिलाड़ी नेमार पर पूरी तरह से निर्भर होगी।

ब्राजील का सामना बुधवार को मॉस्को के स्पार्ताक स्टेडियम में सर्बिया से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493