अंतिम टेस्ट में मैक्लम ने बनाए 4 कीर्तिमान

क्राइस्टचर्च, 22 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूलीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने अपने करियर के अंतिम टेस्ट मैच में चार कीर्तिमान स्थापित किए।

मैक्लम ने हागले ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को मात्र 54 गेंदों पर शतक लगाकर टेस्ट इतिहास के सबसे तेज शतक का रिकार्ड अपने नाम किया था।

पहले यह रिकार्ड वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स के नाम था। रिचर्ड्स ने 30 साल पहले 56 गेंदों पर शतक लगाया था। पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने भी 56 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया है।

पहली पारी में मैक्लम ने 145 रन बनाए थे। दूसरी पारी में मैक्लम ने 25 रनों की पारी खेली। इस तरह वह इस मैच में कुल 170 रन बनाने में सफल रहे।

मैक्लम अब अपने अंतिम टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड वेस्टइंडीज के कार्ल नुन्स के नाम था।

नुन्स ने 1929-30 में इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कप्तान किंग्सटन में अपना अंतिम टेस्ट खेलते हुए 158 रन बनाए थे। नुन्स ने पहली पारी में 66 और दूसरी पारी में 92 रनों की पारी खेली थी।

इसके अलावा मैक्लम अपने बतौर कप्तान अपना अंतिम टेस्ट खेलते हुए शतक लगाने वाले टेस्ट इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं।

यही नहीं, मैक्लम अंतिम टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन (170) बनाने वाले कीवी बल्लेबाज भी बन गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493