अंतिम सफर पर लाल जोड़े में हुई प्रत्यूषा की विदाई

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में ‘आनंदी’ का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास जगह बनाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी यहां शनिवार को अपने घर से दुल्हन के लाल जोड़े में अर्थी पर विदा हुईं।

प्रत्यूषा का अंतिम संस्कार यहां शनिवार शाम ओशिवारा श्मशान मैदान में किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रत्यूषा ने शुक्रवार दोपहर गोरेगांव पश्चिम स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार, प्रत्यूषा ने डिजाइनर रोहित वर्मा को उनकी शादी का लहंगा तैयार करने का ऑर्डर दिया था।

प्रत्यूषा को सबसे पहले उनके प्रेमी राहुल राज सिंह ने देखा था, जो उन्हें फौरन कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

उनकी अंतिम यात्रा में फिल्म जगत से कई लोग शामिल हुए, जिनमें एजाज खान, काम्या पंजाबी, राखी सावंत, रतन राजपूत सहित अन्य शामिल हैं।

प्रत्यूषा ‘झलक दिखला जा 5’, ‘बिग बॉस 7’, ‘हम हैं ना’ और ‘पावर कपल’ में भी नजर आईं। सेलिब्रिटी कपल शो ‘पावर कपल’ में वह अपने प्रेमी राहुल के साथ आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493