‘अंदाज अपना अपना’ का रीमेक नहीं कार्टून बने : रवीना

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि वह बेहतरीन हास्य फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के रीमेक की बजाय इसे एक कार्टून फिल्म के रूप में बनाने को पसंद करेंगी।

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि वह बेहतरीन हास्य फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के रीमेक की बजाय इसे एक कार्टून फिल्म के रूप में बनाने को पसंद करेंगी।

‘माइटी मॉम अवॉर्डस’ पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “अगर ‘अंदाज अपना अपना’ का बॉलीवुड रीमेक या सीक्वल बनने की जगह कार्टून बने तो मुझे ज्यादा खुशी होगी। मुझे लगता है कि अगर कोई फिल्म क्लासिक मानी जाती है तो यह सही नहीं कि उसका रीमेक ही बने।”

रवीना 1990 के दशक में ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘जिद्दी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह नए कलाकारों के साथ काम करना पसंद करेंगी, लेकिन सब किरदार पर निर्भर है।

यह पूछे जाने पर की वह अपनी कौन-सी फिल्म बार-बार देखने चाहेंगी? उन्होंने कहा कि वह ‘मोहरा’ और ‘अंदाज अपना अपना’ बार-बार देखना पसंद करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493