मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपनी फिल्म ‘अंधाधुन’ की रिलीज की तैयारी कर रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि यह फिल्म डार्क नहीं है जैसी कि ज्यादा रहस्य-रोमांच से भरपूर फिल्में हुआ करती हैं।
मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपनी फिल्म ‘अंधाधुन’ की रिलीज की तैयारी कर रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि यह फिल्म डार्क नहीं है जैसी कि ज्यादा रहस्य-रोमांच से भरपूर फिल्में हुआ करती हैं।
आयुष्मान सोमवार को यहां फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ की अपनी सहकलाकार भूमि पेडनेकर और छोटे भाई अभिनेता अपराशक्ति खुराना के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए।
फिल्म पांच अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
इस थ्रिलर फिल्म के बारे में आयुष्मान ने कहा, “यह एक मनोरंजक और अनोखी फिल्म है क्योंकि हर दूसरे दृश्य में आपको कुछ रोमांचक और दिलचस्प देखने को मिलेगा और यह फिल्म की खासियत है।”
उन्होंने कहा, “मैं एक नेत्रहीन शख्स की भूमिका में हूं जो एक हत्या का गवाह है और यह फिल्म में सबसे अनोखी बात है और इस तरह से इसकी कहानी आगे बढ़ती है।”
श्रीराम राघवन निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर ‘अंधाधुन’ में तब्बू और राधिका आप्टे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath