अंपायर के फैसले पर टिप्पणी के कारण धौनी पर लगा जुर्माना

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर अंपायर के एक फैसले के बारे में सार्वजनिक तौर पर ‘अनुचित टिप्पणी’ करने के कारण मैच शुल्क का 10 फीसदी जुर्माना लगाया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में मंगलवार रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले क्वालीफायर मैच के बाद धौनी ने अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज ड्वायन स्मिथ को अंपायर द्वारा पगबाधा आउट करार दिए जाने पर टिप्पणी की थी।

लसिथ मलिंगा की गेंद पर स्मिथ को अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने पगबाधा करार दिया। बाद में टीवी रिप्ले में यह साफ हुआ कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी।

आईपीएल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार धौनी ने आचार संहिता के श्रेणी एक के उल्लंघन का दोष मान लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मुबई इंडियंस जीत के साथ फाइनल में पहुंच गए।

दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरे क्वालीफायर में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाले इलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से भिड़ना होगा।

दूसरा क्वालीफायर शुक्रवार को रांची में खेला जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493