अकबर का यौन उत्पीड़न से इंकार, कहा रिलेशनशिप ‘सहमति’ से बने

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर ने शुक्रवार को अमेरिका स्थित पत्रकार पल्लवी गोगोई द्वारा लगाए गए आरोपों को ‘झूठा’ बताया और दावा किया कि उन लोगों ने ‘सहमति से रिलेशनशिप’ बनाए थे।

अकबर ने एएनआई को एक बयान में कहा कि गोगोई की ओर से 2 नवंबर को वाशिंगटन पोस्ट में लिखे गए आर्टिकल में ‘मेरे विरुद्ध हिंसा करने और दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाए गए हैं।’

उन्होंने कहा, “मैंने इस आर्टिकल को पढ़ा और इस समय यह जरूरी हो गया है कि कुछ तथ्यों को प्रकाश में लाया जाए। 1994 के आस-पास, पल्लवी गोगोई और मैं सहमति से रिलेशनशिप में आ गए और यह कई महीनों तक चला था।”

उन्होंने कहा, “इस रिलेशनशिप के बारे में लोगों ने बातचीत शुरू कर दिया और बाद में मेरे घर में इस वजह से कलह भी शुरू हो गया। सहमति से बना रिलेशनशिप समाप्त हो गया, पर शायद अच्छे तरीके से नहीं।”

उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने मेरे साथ काम किया और जो हम दोनों को जानते हैं, उन्होंने कहा कि वे गवाही देने को तैयार हैं। किसी भी समय यह नहीं लगा कि पल्लवी गोगोई दबाव में काम कर रही है।”

अकबर ने यह भी कहा कि 29 अक्टूबर को वाशिंगटन पोस्ट ने उनके वकील को 23 वर्ष पहले हुई घटना के संबंध में ‘सिलसिलेवार तरीके से गूढ़ और गैर विशिष्ट’ प्रश्न पूछे।

उन्होंने कहा, “ये आरोप फर्जी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493