मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय बाल कलाकार सलोनी डैनी को ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाले टीवी शो ‘अकबर रक्त से तख्त का सफर’ में काम करने के लिए अनुबंधित किया गया है।
सलोनी शो के सेलिब्रिटी स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगी और सुधा की भूमिका निभाएंगी। माना जा रहा है कि शो में उनका आगाज कहानी में नया मोड़ लाएगा।
सलोनी ने अपने बयान में कहा, “मुझे ऐतिहासिक टीवी श्रृंखलाएं हमेशा से पसंद हैं और मैं ‘अकबर..’ का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मैंने इस शो के कुछ एपिसोड देखे हैं और वास्तव में मुझे इसकी कहानी पसंद आई। मैं इस शो में अपने अभिनय कौशल से दर्शकों का मनोरंजन करना चाहती हूं।”
सलोनी (15) हास्य से भरपूर शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में नजर आने के बाद हर घर में जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं।
‘अकबर रक्त से तख्त का सफर’ का प्रसारण बिग मैजिक टेलीविजन चैनल पर होता है।
dharmpath.com dharmpath