‘अकीरा’ ने 2 दिन में 10 करोड़ रुपये कमाए

मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘अकीरा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रही। फिल्म ने दो दिनों में महज 10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्मकार ए.आर. मुरुगादॉस की निर्देशित फिल्म ‘अकीरा’ शुक्रवार को रिलीज हुई।

फिल्म प्रचारक के बयान के अनुसार, ‘अकीरा’ ने दूसरे दिन हल्की छलांग लगाई है।

बयान के अनुसार, “फिल्म ने दूसरे दिन 5.30 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं पहले दिन इसकी कमाई 5.15 करोड़ रही। दो दिनों में फिल्म ने कुल 10.45 करोड़ रुपये कमाए हैं।”

फॉक्स स्टार निर्मित फिल्म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी और मुरुगादॉस फिर से एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों इसके पहले फिल्म ‘हॉलीडे’ में साथ काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

फिल्म ‘अकीरा’ में उनका किरदार जोधपुर से मुंबई पढ़ने आता है। जहां कॉलेज में गुंडों के साथ उनकी लड़ाई हो जाती है। ‘अकीरा’ महिलाओं पर होने वाले हिसा के खिलाफ लड़ाई की कहानी है।

इसमें अनुराग कश्यप ने एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। वहीं कोंकणा सेन भी महत्वपूर्ण भूमिका में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493