‘अकीरा’ में अभिनय नहीं करना चाहते थे अनुराग

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग कश्यप को ‘अकीरा’ में अपने अभिनय कौशल का दम आजमाते देखा जा रहा है। हालांकि, उनका कहना है कि वह इस फिल्म में अभिनय करने के इच्छुक नहीं थे।

ए.आर.मुरुगदोस निर्देशित फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा को मुख्य भूमिका में देखा जा रहा है और यह शुक्रवार को रिलीज हुई है।

कश्यप ने ट्वीट कर कहा, “मुझे ‘अकीरा’ में अपने काम पर काफी गर्व है। हालांकि, शुरुआत में मैं इसमें काम करने के अनिच्छुक था। शुक्रिया मुरुगदोस और सोनाक्षी।”

कश्यप को इससे पहले भी ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘नो स्मोकिंग’, ‘देव-डी’, ‘गुलाल’ और ‘शार्गिद’ जैसी फिल्मों में अभिनय करते देखा गया है।

‘अकीरा’ में सोनाक्षी और कश्यप के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, अमित साध और अतुल कुलकर्णी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार को अतिथि भूमिका में देखा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493