अकेले होने से डरती थी : लोपेज

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉपेज का कहना है कि वह हमेशा अकेले हो जाने से डरती थीं।

लोपेज का वर्ष 2012 में पति मार्क एंथनी से अलगाव हो गया था। उनका 2014 में तलाक हो गया था और एंथनी उसके बाद शादी भी कर चुके हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, दो बच्चों एम्मी एंथनी और मैक्स एंथनी की मां लोपेज की तस्वीर दूसरी बार पत्रिका ‘पीपुल’ के आवरण पर दिखाई देंगी। उन्होंने पत्रिका के साथ साक्षात्कार में अपने उस डर के बारे में बताया, जिसका वह सामना करना चाहती थीं।

लोपेज ने अपने अलगाव को याद करते हुए बताया, “मेरा अलगाव बेहद दुखद था। लेकिन मुझे अकेले रहने की बात पर अटल रहना था। मैंने किसी के लिए अपने जिंदगी में आने के रास्ते बंद कर दिए। हालांकि मैं अपने जीवन में कभी अकेली नहीं रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493