नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम 2 से 11 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। भारतीय टीम इस दौरान टेस्ट सीरीज खेलेगी।
भारत को 2 अक्टूबर और तीन अक्टूबर को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ए टीम के साथ दो अभ्यास मैच खेलने हैं।
इसके बाद वह सीनियर कीवी टीम के साथ चार टेस्ट मैच खेलेगी। दो मैच 6-7 अक्टूबर को नील्सन में खेले जाने हैं जबकि बाकी के दो मैच 9-11 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होंगे।
इसके बाद भारतीय टीम 20 से 23 नवम्बर तक रायपुर में आस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। रायपुर में ही 27 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल खेला जाना है।
भारतीय टीम को 10 से 20 दिसम्बर तक गुवाहाटी तथा शिलांग में होने वाले 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेना है।
dharmpath.com dharmpath