चेन्नई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कम्पनी ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने अक्टूबर माह में 64,372 कारें बेची हैं।
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि उसने अक्टूबर में कुल 64372 कारें बेचीं। इनमें से 50,016 कारें भारत में बेची गईं जबकि 14,356 कारें निर्यात की गईं।
बीते साल अक्टूबर माह में कम्पनी ने 61,701 कारें बेची थीं। इनमें से 47.105 कारें भारत में बेची गईं जबकि 14,686 कारें निर्यात की गईं थीं।
dharmpath.com dharmpath