अक्षय काम को गंभीरता से लेते हैं : कुणाल कपूर

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल कपूर का कहना है कि वह बॉलीवुड ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार का बहुत सम्मान करते हैं क्योंकि वह अपने स्टारडम को नहीं, बल्कि अपने काम को गंभीरता से लेते हैं।

आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ में कुणाल अक्षय के साथ दिखाई देंगे। रीमा कागती द्वारा निर्देशित फिल्म स्वतंत्र भारत की पहले ओलंपिक पदक जीत पर आधारित है। यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।

कुणाल ने आईएएनएस से कहा, “अक्षय का मैं बहुत सम्मान करता हूं। मेरी नजर में उन्होंने जिस तरह खुद में बदलाव किया है, ऐसे बहुत ज्यादा कलाकार नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे उनमें सबसे ज्यादा यह पसंद है कि वह खुद को या अपने स्टारडम को नहीं, बल्कि अपने काम को गंभीरता से लेते हैं। वह कभी महसूस नहीं होने देते कि आप इतने बड़े कलाकार के साथ काम कर रहे हैं।”

कुणाल ‘रंग दे बसंती’, ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘कौन कितने पानी में’ और ‘डियर जिंदगी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493