अक्षय की नकल से कुछ अलग करेंगे विकल्प

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता विकल्प मेहता को बॉलीवुड ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की नकल उतारने के लिए जाना जाता है। वह शो ‘हंसी ही हंसी मिल तो लें’ में कुछ मजेदार भूमिकाएं करने को लेकर उत्साहित हैं।

विकल्प ने आईएएनएस को बताया, “कॉमेडी सर्कस’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शो के बाद मैं नए शो ‘हंसी ही हंसी मिल तो लें’ से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा हूं, जो हर रविवार सब टीवी पर प्रसारित होता है।”

उन्होंने कहा, “मैं न सिर्फ अक्षय कुमार की भूमिका निभा रहा हूं, बल्कि कुछ अन्य मजेदार भूमिकाएं भी कर रहा हूं। यह शो यकीनन आपको गुदगुदाएगा और आपको पसंद आएगा। हमारी इंडस्ट्री मनोरंजन के सिद्धांत पर काम करती है और यह शो मनोरंजन से भरपूर है।”

विकल्प, अक्षय को अपनी प्रेरणा और सफलता की मुख्य वजह मानते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं शुरुआत से ही अक्षय का मुरीद हूं। यही नहीं, मैं राजस्थान से मुंबई आया और पूरा दिन महबूब स्टूडियो के बाहर सिर्फ उनके साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए इंतजार किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493