अक्षय कुमार की तरह बनना चाहते हैं रणवीर सिंह

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह अक्षय कुमार जैसे अभिनेता बनना चाहते हैं।

अक्षय ने ट्विटर पर रणवीर को उनके जन्मदिन (छह जुलाई) पर बधाई दी थी और उन्हें डाइनामाइट करार दिया।

अक्षय ने लिखा, “रणवीर के लिए मेरे दिमाग में एक शब्द आता है और वह है डाइनामाइट। डाइनामाइट शख्सियत आपको हमेशा मुस्कुराहट से भर देती है। जन्मदिन की बधाई और आपका आने वाला साल धमाकेदार हो।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार रात रणवीर ने लिखा, “जब मैं बड़ा हो रहा था तो अक्षय कुमार की तरह बनना चाहता था। सर, आपको प्यार।”

रणवीर फिलहाल ‘गली ब्यॉय’ और ’83’ की शूटिंग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493