अक्षय कुमार को शिवराज ने सराहा

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों के ‘खुले में शौच से मुक्त’ (ओडीएफ) कार्यक्रम के समर्थन के लिए उनकी प्रशंसा की है।

अक्षय की आने वाली फिल्म का नाम ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ है। उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगौन में एक शौचालय के निर्माण में हाथ बंटाया।

सोमवार की रात अक्षय कुमार के साथ अपनी कुछ फोटो को ट्विटर पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने लिखा, “केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के ओडीएफ कार्यक्रम के समर्थन के लिए अक्षय कुमार जी प्रशंसा के योग्य। उनका यह योगदान ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।”

अभिनेता ने मुख्यमंत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी प्रशंसा के लिए उनका धन्यवाद दिया।

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “प्रशंसा के लिए आपका धन्यवाद सर, इस मिशन के अच्छे काम और प्रयासों के लिए भी धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493