अक्षय कुमार ने असिन की नन्हीं परी संग ली तस्वीर

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कई फिल्मों में अपनी सह-कलाकार रह चुकीं असिन थोट्टूमकल और उनके पति माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा की बेटी के जन्म से काफी उत्साहित हैं और उन्होंने बच्ची के साथ तस्वीर भी ली।

अक्षय ने दंपति के पहले बच्चे के जन्म पर उनके घर पहुंच कर बधाई दी और सोशल मीडिया पर नवजात बच्ची के साथ तस्वीर भी साझा की।

तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा, “एक खुशी जो पूरी तरह से बेमिसाल है.. इस नन्हीं परी के आने पर मेरे प्यारे दोस्तों असिन और राहुल शर्मा को बधाई।”

असिन और राहुल पिछले साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधे थे और मंगवार को उनके घर बेटी ने जन्म लिया।

असिन ‘गजनी’, ‘रेड्डी’, ‘हाउसफुल 2’ और ‘कैदी 786’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493