अक्षय के साथ काम करना उपलब्धि : रोहित शेट्टी

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे फिल्मकार रोहित शेट्टी का कहना है कि अभिनेता के साथ काम करना उनके लिए एक उपलब्धि है।

ग्लोबल मीडिया एंड एटरटेनमेंट कॉन्कलेव फिक्की फ्रेम्स के 20वें संस्करण के एक सत्र में मंगलवार को रोहित ने कहा, “‘सुहाग’ में अक्षय के लिए मैंने कुछ बॉडी डबल्स किए और तब से हमारा एक लंबा साथ रहा है। हमारी मुलाकातें होती रहीं। जब मैं टेलीविजन शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग कर रहा था तब हम मिले थे।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने शो की शुरुआत की थी और अब मैं शो की मेजबानी कर रहा हूं। हमारे मन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान है। अब चूंकि हम साथ में एक फिल्म बना रहे हैं, तो मुझे एक उपलब्धि का एहसास सा होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493