अक्षय के साथ काम करने को लारा उत्साहित

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री-निर्माता लारा दत्ता आने वाली फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। इसका कारण सिर्फ फिल्म की कहानी नहीं बल्कि फिल्म के नायक अभिनेता अक्षय कुमार भी हैं।

लारा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “कल से अक्षय कुमार के साथ ‘सिंह इज ब्लिंग’ की शूटिंग के लिए उत्साहित हूं। हमने कई सारी फिल्मों में साथ काम किया है।”

अक्षय के साथ पहले भी काम कर चुकीं लारा के दिल में उनके लिए खास जगह है। उन्होंने 2003 में अक्षय के साथ फिल्म ‘अंदाज’ से अपना अभिनय करियर शुरू किया था।

लारा ने अक्षय के साथ ‘आन : मेन एट वर्क’, ‘इंसान’, ‘दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर’, ‘भागमभाग’, ‘ब्लू’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ 2008 में आई फिल्म ‘सिंह इज किंग’ का सीक्व ल है।

लारा ने कुछ समय पहले कहा था कि उनके प्रशंसकों के लिए सरप्राइज है, वह फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी।

अभिनेत्री एमी जैक्सन भी फिल्म में काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493