मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अक्षय कुमार 2013 की लोकप्रिय कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की अगली कड़ी में वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने ट्विटर पर अपना लुक साझा किया।
मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अक्षय कुमार 2013 की लोकप्रिय कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की अगली कड़ी में वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने ट्विटर पर अपना लुक साझा किया।
एक हास्यचित्र के माध्यम से अभिनेता को सोमवार को अपने लुक के बारे में पता चला। चित्र में अक्षय चिंताग्रस्त मुद्रा में दिख रहे हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, “नए फिल्म के लिए नए लुक के साथ नया दिन। ‘जॉली एलएलबी 2’! यह है जजमेंट डे 10 फरवरी, 2017!”
अक्षय को वकील की पोशाक पहने हुए देखा गया है, जिसमें मूंछों के साथ उनके माथे पर एक लाल टीका है।
अगला सीक्वल कथित तौर पर लखनऊ और वाराणसी में शूट की जाएगी।
2013 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के निर्देशक सुभाष कपूर हैं। यह एक संघर्षरत वकील की कहानी है। जो एक हिट एंड रन मामले में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है।
dharmpath.com dharmpath