नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आभूषण ब्रांड तनिष्क ने एक विषेश ‘स्वर्णम’ संग्रह की पेशकश की है, जो इस वर्ष अक्षय तृतीया के खास मौके पर ग्राहकों के लिए विषेश रूप से उपलब्ध होगा।
कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, स्वर्णम चूड़ियों, पेंडेंट, ईयररिंग, नेकपीस, अंगूठियों, मंगलसूत्र और पेंडेंट ईयररिंग की शानदार श्रृंखला की पेशकश की जाती है, जिनकी कीमत 20,000 रुपये से शुरू होती है। इस संग्रह में 18 से 22 कैरेट सोने, हीरे और रंगीन पत्थरों में तैयार की गई खूबसूरत डिजाइनें शामिल हैं।
बयान के अनुसार, तनिष्क ने ग्राहकों के लिए कुछ बेहतरीन ऑफर्स की भी पेशकश की है, जिसके अंतर्गत वे सोने के साधारण आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी तक की छूट और हीरे के आभूषणों के मूल्य पर 25 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर पूरे देश के तनिष्क स्टोर पर 23 से 29 अप्रैल, 2017 के बीच वैध है।
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिटेल एवं मार्केटिंग, आभूषण डिवीजन) संदीप कुलहल्ली ने कहा, “सोने की खरीद भारतीयों के बीच भीतर तक बैठी हुई परंपरा है और अक्षय तृतीया एक पवित्र मौका है, जब इस मूल्यवान धातु की खरीद करते हैं। भारत में अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना सफलता और धन प्राप्त करने का मौका माना जाता है। हमारे ग्राहकों की भावना को ध्यान में रखते हुए हमने छूट के ऑफरों की पेशकश की है, जिससे उन्हें तनिष्क से उचित दरों पर विशेष आभूषण खरीदने का मौका मिले।”
dharmpath.com dharmpath