अक्षय नहीं होंगे तो ‘पैडमैन’ कौन देखेगा : बाल्की

मुंबई, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ के लिए उत्साहित निर्देशक आर.बाल्की ने कहा कि अक्षय कुमार फिल्म के लिए बिल्कुल सही शख्स हैं।

उन्होंने कहा कि अगर फिल्म में अक्षय नहीं होंगे तोो लोग यह फिल्म किसके लिए देखेंगे।

आर.बाल्की बुधवार को फिल्म के एक गाने के लांच के दौरान अभिनेता अक्षय, उनकी पत्नी और फिल्म निर्माता ट्विंकल खन्ना और अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ मौजूद थे। उनसे ‘पैडमैन’ जैसी फिल्म में ‘खिलाड़ी’ अभिनेता को लिए जाने के बारे में पूछा गया।

इस पर बाल्की ने कहा, “अक्षय ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं हूं कि वह फिल्म में यह भूमिका निभाएं। मेरे दिमाग में पहली बार यही आया कि इसलिए तो लोग फिल्म देखेंगे।”

उन्होंने कहा, “अक्षय यह भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति हैं और उस समय केवल हमें मुरुगनाथम के जीवन बारे में पता था। हमें यह भी नहीं पता था कि इस पर फिल्म कैसे बनेगी।”

‘पैडमैन’ बाल्की द्वारा निर्देशित हिंदी कॉमेडी फिल्म है। इसमें अक्षय, सोनम कपूर और राधिका आप्टे जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493