अक्षय ने अभिनेता बनने की चाह रखने वाले युवक को दी सलाह

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखने वाले युवक को सलाह देते नजर आए।

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखने वाले युवक को सलाह देते नजर आए।

एक बयान के अनुसार, स्टार प्लस के शो की शूटिंग शुरू करने से पहले अक्षय दर्शकों के साथ बातचीत करते हैं। ऐसा करने के दौरान वह एक प्रशंसक से मिलते हैं जो एक वेटर था और एक अभिनेता बनने की योजना बना रहा है।

वह अक्षय को उनके संघर्ष के दिनों की याद दिलाता है। इसके बाद अक्षय उस प्रशंसक से कहते हैं, “हमेशा अपने लक्ष्यों को अपने सामने रखें जब मैं बैंकॉक में वेटर का काम करता था तब मैं अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन और जैकी चैन व अभिनेत्री श्रीदेवी की एक तस्वीर अपने सामने रखता था।”

उन्होंने आगे कहा, “उस समय मुझे यह पता था कि मैं हमेशा से एक अभिनेता बनना चाहता हूं और इससे मुझे अपने सपने को पूरा करने की दिशा में मदद मिली। आज, मैं गर्व से कह सकता हूं मैंने उनके साथ काम किया और उन तीनों ही कलाकारों के साथ किसी न किसी तरह खुद को जोड़ सका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493