मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार बुधवार को 48 साल के हो गए हैं। उन्होंने नई रोमांटिक थ्रिलर ‘रुस्तम’ की घोषणा की है। यह तीसरा मौका है जब वह नीरज पांडे के साथ काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म 2016 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदर्शित होगी।
अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, “नीरज पांडे और मैं एक रोमांटिक थ्रिलर ‘रुस्तम’ में साथ काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म 12 अगस्त, 2016 को रिलीज होगी। उम्मीद है कि तीसरा मौका भी भाग्यशाली होगा।”
अक्षय और पांडे ने इससे पहले फिल्म ‘बेबी’ और ‘स्पेशल 26’ में साथ काम किया था, दोनों ही फिल्में काफी लोकप्रिय रही थीं। लेकिन ‘रुस्तम’ का निर्देशन पांडे नहीं कर रहे हैं। बल्कि टीनू सुरेश देसाई इस फिल्म के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करने जा रहे हैं।
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म, जी स्टूडियो, क्रियर्ज एंटरटेंमेंट और फ्राइडे फिल्मवर्क्स द्वारा सह-निर्मित है।
अभिनेता के साथ फिल्म में दो अभिनेत्रियां भी होंगी।
‘रुस्तम’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल इस साल दिसंबर के मध्य से शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath