अक्षय ने ‘टॉयलेट – एक प्रेम कथा’ का पहला पोस्टर जारी किया

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट – एक प्रेम कथा’ का पहला पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ नजर आ रहे हैं।

अक्षय ने गुरुवार को ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया। पोस्टर हल्के लाल रंग का है और अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर दूल्हा-दुल्हन की वेशभूषा में दिख रहे हैं। पोस्टर में स्वच्छता अभियान का संदेश भी दिया गया है।

यह फिल्म श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित है और अरुणा भाटिया, प्लान सी स्टूडियो और अबंडांटिया द्वारा निर्मित है। यह वायाकॉम 18 मोशन पिक्च र्स और क्रियाज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है।

यह पहली बार है जब अक्षय ‘दम लगा के हईशा’ की अभिनेत्री भूमि के साथ दिखेंगे। यह फिल्म अक्षय और अनुपम खेर की एक-साथ 20वीं फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493