मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। अक्षय खन्ना की बॉलीवुड में वापसी को लेकर उत्साहित फिल्मकार सुजॉय घोष ने बताया कि वह उनके हमेशा से पसंदीदा सितारों में से एक रहे हैं।
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। अक्षय खन्ना की बॉलीवुड में वापसी को लेकर उत्साहित फिल्मकार सुजॉय घोष ने बताया कि वह उनके हमेशा से पसंदीदा सितारों में से एक रहे हैं।
अक्षय खन्ना आगामी एक्शन फिल्म ‘ढिशूम’ के साथ वापसी कर रहे हैं।
विद्या बालन और अर्जुन रामपाल अभिनीत आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ की रिलीज के लिए तैयार सुजॉय घोष ने ट्विटर पर फिल्मकार रोहित धवन को फिल्म ‘ढिशूम’ के लिए धन्यवाद दिया।
घोष ने ट्विटर पर लिखा, “अक्षय खन्ना लौट आए हैं। मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक। रोहित धवन का धन्यवाद।”
फिल्म में वरुण धवन, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज, अक्षय खन्ना और साकिब सलीम जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath