अक्षय से लड़ने में डरे सिद्धार्थ

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘ब्रदर्स’ के लिए 12 किलो वजन बढ़ाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि फिल्म में बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार के साथ लड़ाई करनी है तो वह नर्वस हो गए और थोड़ा डर गए।

सिद्धार्थ ने यहा कहा, “जब मैंने फिल्म के लिए हां कही तो थोड़ा परेशान और चिंतित था। हमने अक्षय कुमार के एक्शन को देखा है और उसे पसंद भी करते हैं। ऐसे में जब मुझे पता चला कि फिल्म के अंत में मुझे उनके साथ लड़ना है तो मैं थोड़ा डर गया। हालांकि मैंने इसके लिए खुद को तैयार कर लिया।”

सिद्धार्थ ने बताया, “किसी भी काम को प्रभावशाली तरीके से करने के लिए हमें समय की जरूरत होती है और मैंने ऐसा किया। पिछले चार माह में मैंने कुछ नहीं किया, सिर्फ प्रशिक्षण लिया, जिम गया और वजन बढ़ाने के लिए खूब खाया।”

करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें जैकलिन फर्नांडीस भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493