अक्षरा को मम्मी-डैडी से तुलना गलत लगी

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ‘शमिताभ’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही अभिनेत्री अक्षरा हासन को अपनी तुलना सेलिब्रिटी मम्मी-डैडी कमल हासन व सारिका से किया जाना सही नहीं लगता।

अक्षरा ने आईएएनए को बताया, “मेरे माता-पिता से मेरी तुलना करना गलत है, क्योंकि उन्हें बहुत ज्यादा अनुभव है, इसलिए हम तुलना नहीं कर सकते।”

अक्षरा ने आर. बालाकृष्णन उर्फ आर. बाल्की निर्देशित ‘शमिताभ’ में अमिताभ बच्चन व धनुष के साथ काम किया है। उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता ने बहुत काम किया है और उस मुकाम तक पहुंचना संभव नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं उस मुकाम तक पहुंच सकती हूं, जो मेरे माता-पिता को मिला है। मैं कहां तक पहुंच सकती है, इस पर ध्यान दूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493