अक्षरा हसन के लिए फैशन जरूरी नहीं

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अक्षरा हसन यहां चल रहे फैशन शो में दुल्हन की तरह नजर आईं। वहीं उनका मानना है कि फैशनेबल की तुलना में खुद को जिसमें आराम लगे वह ज्यादा जरूरी है।

एक सेलिब्रिटी के रूप में अक्षरा से उनके लिए फैशन के महत्व के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मेरे लिए यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि आखिरकार आपने जो पहना है उसमें आपको आराम महसूस होना चाहिए।”

अभिनेत्री दिग्गज अभिनेता कमल हसन और सारिका की बेटी हैं। जो बीएमडब्लू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2015 में रीना ढाका के ताजा संग्रह के लिए शो स्टॉपर के रूप में नजर आईं। उनका मानना है कि फैशन स्टेटमेंट के लिए कपड़े और ब्रांड मायने नहीं रखते।

उन्होंने कहा, “यह मायने नहीं रखता कि आपने क्या पहना है..आप कौन हैं एक व्यक्ति के रूप में वह खुद स्टेटमेंट बनता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493