‘अक्सर 2’ में आइटम गीत नहीं कर रही : सोफिया

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मॉडल से नन बनीं सोफिया हयात ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि आगामी फिल्म ‘अक्सर 2’ में वह आइटम गीत कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस फिल्म में कोई आइटम गीत नहीं कर रही हैं।

सोफिया ने कहा, “इस (गीत) के बारे में अफवाहें हैं। मेरे दोस्त मुझसे इस बारे में पूछ रहे हैं। अगर निर्माता मुझसे इसके लिए कहते हैं तो मैं जरूर करना पसंद करूंगी। मैं आइटम नंबर के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि मैंने पहले कोई आइटम नंबर नहीं किया है।”

इस सस्पेंस थ्रिलर में गौतम रोडे, जरीन खान और अभिनव शुक्ला जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित फिल्म छह अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म के बारे में महादेवन ने कहा, “सस्पेंस और रहस्य को किसी कहानी में बारीकी से बुनने की आवश्यकता होती है। किरदारों और परिस्थितियों की अनिश्चितता दर्शकों को बांध कर रखती है, और दर्शक इस बात का अनुमान लगाते रहते हैं कि आगे क्या होने वाला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493