अगर आप सहज हैं तो अच्छे दिखते हैं : रिया चक्रवर्ती

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एक विज्ञापन के लिए नए स्विमिंग सूट में दिखाई दीं। उनका मानना है कि किसी भी व्यक्ति पर सभी कुछ तब तक अच्छा लगता है जब तक वह उनमें सहज हो।

इससे पहले रिया साल के शुरू में भावमय फोटो शूट में दिखाई दे चुकी हैं और अब वह एक ई-कॉमर्स ब्रांड की समर कैंपेन का चेहरा बनी हैं। इसके लिए वह स्विमिंग सूट में दिखाई दीं और उन्होंने इस कैंपेन के लिए पूरी दोपहर पूल में बिताई।

अपने अनुभव के बारे में रिया ने कहा, “जब समर कैंपेन का विचार मेरे पास आया तो मुझे इसका लुक और कलेक्शन पसंद आया, खासतौर पर समुद्र तट पर पहने जाने वाली पोशाक। हम सभी स्विमिंग सूट पहन कर तैरते हैं..मैं जो कुछ पहनूं, जब तक उसमें खुद को सहज पाऊं तो इसका मेरे लिए अर्थ यह है कि यह अच्छा लग रहा है।”

रिया जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में दिखाई देंगी। इसमें अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। वह यश राज फिल्म्स की ‘बैंक चोर’ में भी दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493