मैनचेस्टर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी क्लब के कोच पेप गार्डियोला का कहना है कि चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल में अगर क्लब ने बढ़त नहीं बनाई, तो आलोचनाएं खिलाड़ियों को जीने नहीं देंगी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सिटी का चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण का मुकाबला मोनाको के खिलाफ बुधवार रात मैनचेस्टर के एतिहाद स्टेडियम में होगा।
बार्सिलोना और बायर्न म्यूनिख के पूर्व कोच गार्डियोला के नेतृत्व में सिटी क्लब दो बार चैम्पियंस लीग खिताब जीत चुका है और सात बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।
मोनाको के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले गार्डियोला ने कहा, “यहां होना आसान नहीं है। मैं खिलाड़ियों को समझाना चाहता हूं कि वह मैच के इस पल का आनंद लें। कई लोगों को सिटी क्लब इस लीग के क्वार्टर फाइनल में जाते नजर आ रहा है, लेकिन यह भी सच है कि कई बड़े क्लब यहां नहीं हैं। हम भाग्यशाली है।”
गार्डियोला ने कहा, “सिटी क्लब का हाल ही का इतिहास अच्छा है। सारा यूरोप हमें खेलते देखेगा और हमारे खेल का विश्लेषण करेगा। अगर हम नहीं जीते, तो आलोचनाएं हमें जीने नहीं देंगी।”
dharmpath.com dharmpath