अगली फिल्म में तड़कता-भड़कता गीत चाहती हैं नताशा

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। रैपर बादशाह के लोकप्रिय गाने ‘डीजे वाले बाबू’ की वीडियो में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक अपनी अगली फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ के लिए तड़कता-भड़ता गीत चाहती हैं।

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। रैपर बादशाह के लोकप्रिय गाने ‘डीजे वाले बाबू’ की वीडियो में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक अपनी अगली फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ के लिए तड़कता-भड़ता गीत चाहती हैं।

नताशा ने कहा, “मुझे नाच-गाना पसंद है और ‘डीजे वाले बाबू’ ने काफी लोकप्रियता दिलाई है। मैं फिल्म में ‘डीजे वाले बाबू’ जैसा ही गीत डालना चाहती हूं। फिल्म की पटकथा लिख रहे निर्देशक सौरभ वर्मा हालांकि फिल्म को इन सबसे दूर रखना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं फिल्म में अपने किरदार से खुश हूं, लेकिन गीत और नृत्य से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

निर्देशक सौरभ ने कहा कि उन्हें नताशा का अनुरोध अच्छा लगा, लेकिन फिल्म में इसकी आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा, “इससे पहले ‘कहानी’ या ‘अ वेड्नेसडे’ जैसी फिल्मों का अंत चौंकाने वाला था। मैं नहीं चाहता था कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों का स्वाद कम हो जाए। हालांकि गीत पर विचार छोड़ दिया गया है।”

क्रियन मीडिया निर्मित फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ में शिव पंडित, संदीपा धर और वरुण बडोला प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493