अगले अलबम में इग्गी के साथ काम करेंगी शकीरा?

imagesलॉस एंजेलिस, 7 जनवरी (आईएएनएस)| पॉप हस्ती शकीरा का 11वां स्टूडियो अलबम कथित तौर पर द्विभाषी होगा, जिसमें शकीरा मेक्सिकन रॉक बैंड माना, स्पेनिश गायक-गीतकार अलेजांड्रो सांज और आस्ट्रेलियाई गायिका इग्गी अजालिया के साथ मिलकर काम करेंगी। वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘एल मुंडो’ समाचार-पत्र के अनुसार, यह अलबम इस साल बसंत में रिलीज होना है।

इससे पहले खबरें आईं थीं कि इग्गी, ब्रिटनी स्पियर्स के अगले अलबम में नजर आएंगी।

शकीरा का नया अलबम, पिछले साल रिलीज हुए उनके अलबम ‘शकीरा’ का फॉलोअप होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493