अगले शीतकालीन ओलम्पिक मेंभी संयुक्त कोरियाई आइस हॉकी टीम!

गांगनेयुंग (दक्षिण कोरिया), 19 फरवरी (आईएएनएस)। आइस हॉकी की वैश्विक संस्था ने सोमवार को कहा कि वह अगले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में दोनों कोरियाई देशों की संयुक्त महिला आइस हॉकी टीम को रखने के बारे में विचार कर रही है।

अगले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन बीजिंग में 2022 में होगा।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ (आईआईएचएफ) के अध्यक्ष रेने फासेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें प्योंगचांग में जारी शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में शांति का संदेश दे रही दोनो कोरियाई देशों की संयुक्त आइस हॉकी टीम को देखकर काफी खुशी हो रही है।

महिला हॉकी में इस संयुक्त टीम को बनाए रखने के बारे में आईआईएचएफ अध्यक्ष फासेल ने कहा कि क्यों नहीं।

फासेल ने कहा, “मुझे लगता है कि 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में इस संयुक्त टीम को देखना अच्छा होगा। यह टीम शांति का संदेश दे रही है।”

इस साल जनवरी के मध्य में दोनों कोरियाई देशों ने अपनी महिला हॉकी टीमों को संयुक्त रूप से शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में दर्शाने पर साझेदारी की थी, जो पहली बार हो रही थी। इस साझेदारी को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने भी अपनी स्वीकृति दे दी।

इसके अलावा, दोनों कोरियाई देशों ने टेबल टेनिस और युवा फुटबाल में भी संयुक्त टीम बनाई है, लेकिन उन्होंने ओलम्पिक खेलों में ऐसा पहले कभी नहीं किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493