लंदन, 28 मई (आईएएनएस)। एफए कप फाइनल में आर्सेनल से हार के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के कोच एंटोनियो कोंटे ने कहा कि अगले सीजन के लिए टीम में सुधार की जरूरत है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में आर्सेनल ने मौजूदा ईपीएल चैम्पियन चेल्सी को 2-1 से मात देकर जीत हासिल की।
मैच के बाद कोंटे ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि हम इस सत्र का सही आंकलन करें। इस सीजन को समझना बेहद जरूरी है। हमें अगले सीजन पर अधिक ध्यान देने और टीम में सुधार करने की भी जरूरत है।”
कोंटे ने कहा, “अंतिम परिणाम निराशाजनक था, लेकिन ऐसा होता है। टीम पर काफी दबाव था। हमें अब आगे देखने और एक नई शुरुआत करने की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath