हरारे, 21 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और प्रसारणकर्ता टेन स्पोर्ट्स के बीच जारी विवाद अगर समय रहते नहीं सुलझ पाता है तो फिर भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरान अगले साल तक के लिए टाला जा सकता है।
जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने एक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। जेडसी के प्रमुख विल्सन मानासे और बीसीसीआई अधिकारी हालांकि इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।
मानासे ने कहा कि बारबाडोस में 22 से 26 जून के बीच होने वाली आईसीसी की वार्षिक बैठक के दौरान उनकी बीसीसीआई अधिकारियों से इस सम्बंध में बातचीत होगी।
मानासे ने बयान में कहा, “हम इस समस्या के समाधान को लेकर प्रयासरत हैं। इस बारे में हम आईसीसी वार्षिक बैठक के दौरान चर्चा करेंगे और अगर कोई उपाय नहीं निकल पाता है तो फिर यह सीरीज अगले साल तक के लिए टाल दी जाएगी।”
भारतीय टीम को 10 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन एकदिवसीय और दो टी-20 मैच खेलने हैं।
dharmpath.com dharmpath