अगले साल तमिल नववर्ष पर रिलीज होगी ‘काबली’

चेन्नई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। रजनीकांत अभिनीत आगामी फिल्म ‘काबली’ के निर्माता अगले साल अप्रैल 2016 में फिल्म रिलीज की योजना बना रहे हैं, जब संयोग से तमिल नववर्ष है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक फिल्म की रिलीज के लिए सही तारीख तय नहीं हुई है। इसकी शूटिग अगले साल जनवरी तक पूरी हो जाएगी।

पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म में राधिका आप्टे, दिनेश, धनसिका प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

रजनीकांत को इस फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका में देखा जाएगा। यह किरदार कथित तौर पर एक डॉन के असल जीवन पर आधारित है।

सूत्र ने कहा, “टीम अभी यहां शूटिंग कर रही है। यहां शूटिंग पूरी होने के बाद वे मलेशिया जाएंगे। फिल्म का अधिकांश हिस्सा मलेशिया में शूट होगा।”

फिल्म का संगीत संतोष नारायण ने तैयार किया है और इसके निर्माता कलैपुलि एस. थानु हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493