लंदन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 ने अगले साल अक्टूबर में होने वाली मियामी ग्रां प्री को आयोजित न कराने का फैसला लिया है। यह रेस 2020 में पदार्पण कर सकती है।
बीबीसी ने एफ-1 के वाणिज्य अधिकारी सीन ब्राचीस द्वारा जारी बयान के हवाले से लिखा है, “इस रेस को सर्वश्रेष्ठ तरीके से आयोजित कराने का समय हमारे हाथ से निकलता जा रहा है।”
बयान के मुताबिक इस रेस के स्थागित होने का कारण ट्रैक और पोर्ट एरिया है ।
उन्होंने कहा कि कुछ चीजें काफी उलझ गई हैं हालांकि रेस को आयोजित कराने की प्रक्रिया तैयारी थी।
उन्होंने कहा, “इस रेस को स्थागित करने का फैसला मियामी के अधिकारियों की सहमति से लिया गया है। एफ-1 अमेरिका में खासकर मियामी में अपने विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।”
ब्राचेस ने कहा कि एफ-1 अक्टूबर में मियामी में ‘फेन फेस्टिवल’ आयोजित करना चाहता है जहां टीम की कारें सड़कों पर होंगी और ड्राइवर प्रशंसकों से मुखातिब हो सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath