अगले साल पूरी होंगी चित्रांगदा की 2 फिल्में

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने दमदार अभिनय और बोल्ड किरदार के लिए मशहूर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह इन दिनों दो फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं, जो अगले साल पूरी हो जाएंगी।

वह दिनों ‘बाबूमोशाय बन्दूकबाज’ और ‘बैंड ऑफ महाराजा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

चित्रांगदा ने एल्डो हॉलीडे 2015 कलेक्शन के लांच अवसर पर कहा, “आप मुझे अगले साल देखेंगे। दो फिल्में हैं जो आने वाले साल में पूरी होंगी।”

फिल्म का निर्देशन कुशाल नंदी कर रहे हैं।

चित्रांगदा ने अपनी दूसरी फिल्म के बारे में कहा, “मैं ‘बैंड ऑफ महाराजा’ पर काम कर रही हूं। यह पाकिस्तानी गायिका बिल्लो मुमताज और उनकी यात्रा की कहानी है।”

फिल्म का निर्देशन गिरीश मलिक कर रहे हैं, जिन्हें ‘जल’ से लोकप्रियता मिली है। इससे लोकप्रिय गायक हंस राज हंस के बेटे नवराज बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्हें पंजाबी फिल्मों में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493