अगले साल फरवरी में रिलीज होगी ‘गाजी’

चेन्नई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। राणा डग्गुबाती और तापसी पन्नू अभिनीत पनडुब्बी आधारित युद्ध पर बनी त्रिभाषी फिल्म ‘गाजी’ फरवरी 2017 में दुनिया भर में रिलीज होगी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “निर्माताओं ने 24 फरवरी 2017 की तारीख रिलीज के लिए तय की है। फिल्म एक साथ तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी।”

फिल्म 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक पाकिस्तानी पनडुब्बी ‘पीएनएस गाजी’ के रहस्यमयी ढंग से डूब जाने की सच्ची घटना पर आधारित है।

राणा नौसेना अधिकारी और तापसी शरणार्थी की भूमिका में हैं।

फिल्म के निर्देशक संकल्प हैं। ‘गाजी’ आशिंक रूप से उनकी पुस्तक ‘ब्लू फिश’ पर आधारित है।

पीवीपी सिनेमा ने इस फिल्म का निर्माण किया है और इसकी कहानी भारतीय पनडुब्बी एस-21 के नौसेना अधिकारी और उनकी टीम के 18 दिन पानी के नीचे रहने के बारे में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493