अगले साल रिलीज होगी ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ एक फरवरी 2019 को रिलीज होगी।

सोनम कपूर ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ एक फरवरी 2019 को रिलीज हो रही है। तारीख नहीं भूलिएगा।”

फिल्म में सोनम के पिता अनिल कपूर भी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “ढेर सारा ड्रामा, स्यापा और फरवरी एक फरवरी 2019 को आपके लिए आ रहा है।”

शैली चोपड़ा धर निर्देशित ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म में जूही चावला भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493