अगले साल शादी कर रहे हैं मीका सिंह

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि वह अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

मीका ने रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में ‘वेडिंग स्पेशल एपिसोड’ में इसकी घोषणा की। वह इस शो में मेंटर हैं।

मीका ने अपने बयान में कहा, “हां, यह सच है। शो में शादी का माहौल चल रहा है, जहां सभी मेंटर अपनी शादीशुदा जीवन के अनुभवों को साझा कर रहे हैं और इसी से प्रेरित होकर मैंने यह फैसला लिया।”

गायक ने कहा, “मुझे ऐसा लग रहा है कि किसी के साथ जीवन के पलों को साझा करने का समय आ गया है। इसलिए, इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि मैंने आखिरकार अगले साल शादी करने का फैसला ले लिया है। आशा करता हूं कि मुझे जीवनसाथी के तौर पर एक अच्छी लड़की मिले।”

पिछले एक दशक के बॉलीवुड के संगीत जगत का हिस्सा रहे मीका ‘मौजा ही मौजा’, ‘सुबह होने न दे’ और ‘सावन में लग गई आग’ जैसे गानों के लिए लोकप्रिय हैं।

टेलीविजन चैनल ‘जी टीवी’ के शो ‘सा रे गा मा पा’ में मीका के अलावा साजिद अली, वाजिद अली, प्रीतम चक्रवर्ती भी मेंटर की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493