अगले साल 28 जुलाई को रिलीज होगी ‘मुबारकां’

मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार अनीस बज्मी की आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ अगले साल 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

फिल्म के आधिकारिक पृष्ठ पर एक विवाह निमंत्रण पत्र की तस्वीर साझा की गई है, जिस पर लिखा है, “अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और आथिया शेट्टी अभिनीत अनीस बज्मी की फिल्म ‘मुबारकां’, तारीख : 28 जुलाई, 2017, स्थान : आपका नजदीकी थियेटर।”

तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “चाचा-भतीजा की जोड़ी के साथ पागलपन शुरू होने जा रहा है।”

अनिल और अर्जुन ने भी ट्विटर पर यही तस्वीर साझा की है।

अनिल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “विवाह निमंत्रण! ‘मुबारकां’ अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज, आथिया शेट्टी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493